सोजत बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद पर देवेंद्र व्यास निर्विरोध,

सोजत बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद पर देवेंद्र व्यास निर्विरोध,

Dec 9, 2025 - 19:56
 0  95
1 / 1

1.

सोजत बार एसोसिएशन सोजत के चुनावों को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी गजेन्द्र परिहार, सहायक चुनाव अधिकारी श्याम गहलोत एवं शरीफ मोहम्मद घोसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मंगलवार को नामांकन पत्र वापसी एवं जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र व्यास निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उनके सामने खड़े प्रत्याशी के प्रस्तावक के हस्ताक्षर में स्वयं के हस्ताक्षर पाए जाने पर चुनाव समिति ने गहन जांच की, जिसके बाद आवेदन पत्र अमान्य घोषित कर दिया गया।

इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट पुनीत दवे एवं पुस्तकालय सचिव पद के लिए सचिन इचरसा भी निर्विरोध चुने गए हैं।

अब आगामी 12 दिसंबर को होने वाले मतदान में उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार, जेठाराम एवं घेवर राम के बीच मुकाबला होगा। वहीं सचिव पद के लिए मानवेन्द्र भाटी, अशोक गहलोत एवं जितेन्द्र परिहार आमने-सामने होंगे। सह सचिव पद पर राहुल सिंगाड़िया और संपत सरपटे के बीच सीधा मुकाबला रहेगा।

अध्यक्ष पद पर देवेंद्र व्यास तथा कोषाध्यक्ष पद पर पुनीत दवे के निर्विरोध चुने जाने पर पूर्व बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, श्रीमाली ब्राह्मण महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, सचिव चन्द्रशेखर श्रीमाली, धीरेन्द्र व्यास, धर्मेंद्र व्यास, पार्षद जोगेश जोशी, अशोक शर्मा, अनिल ओझा सहित कई गणमान्यजनों ने बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat