सोजत पावटी का बास की हताई में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर पर रविवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव से फाग महोत्सव मनाया गया।
*सोजत- माली समाज पावटी का बास की हताई में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले दंपत्ति, माली समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री लिखमीदासजी महाराज को दीप प्रज्ज्वलित, पूजा अर्चना कर फूलों से होली खेला कर रविवार को फाग महोत्सव मनाया गया। मौहल्ले के चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने बताया कि मन्दिर की सुन्दर सजावट कर लाइट डेकोरेशन से सजाया गया। श्री चारभुजा नाथ भजन मण्डली के भजन गायक हरिनारायण पाराशर, श्याम सुंदर शर्मा,सुधीर दवे, दिनेश टांक (श्री राम सुन्दर काण्ड मण्डली), पुष्पतराज मुणोत,हितेश व्यास, दलपतराज मुणोत,नत्थमल सोलंकी,कमलसिंह चौहान,गजेन्द्र जोशी, प्रशांत सांखला आदि ने होली एवं फाग महोत्सव से सम्बंधित सुन्दर एवं मनमोहक भजन हां रे गणपत मोटो रे, मीटे रस सू भरियोड़ी राधा रानी लागे, मने कारों कारों जमना जी रो पाणी लागे,आज बिरज में होली रे रसिया,मत डालो श्याम गुलाम, सोजत री मेहंदी राचणी, होली खेल रहे बांके बिहारी,बोल प्यारा कानाजी सोजत में धूम मचाई रे की प्रस्तुति देने पर भक्तों ने झूम कर सत्संग प्रेमियों का मन मोहित किया। फाग महोत्सव में मौहल्ले के पंचगण कालुराम सोलंकी, मोहनलाल गहलोत,गिरधारी गहलोत, सोहनलाल सांखला, धनराज गहलोत,हरीराम पालरिया, पेमाराम गहलोत, रामचन्द्र सोलंकी, देवाराम गहलोत एवं मौहल्ले वासी प्रेमचंद सोलंकी, धर्मीचंद गहलोत,चम्पालाल सोलंकी, जवरीलाल गहलोत, कालुराम पालरिया, गणपतलाल गहलोत, सुजाराम पालरिया, रामलाल गहलोत,राकेश देवड़ा, शिवलाल गहलोत,प्रताप पालरिया, अर्जुन सोलंकी,सुमेर देवड़ा,जगदीश गहलोत, दिनेश पालरिया, किशोर देवड़ा, दिनेश गहलोत, लक्ष्मणराम सांखला,किशोर देवड़ा, माणक गहलोत,बबलू पालरिया, बाबुलाल गहलोत, मुकेश पालरिया, प्रकाश गहलोत,मिसरीलाल पालरिया, जितेन्द्र गहलोत, सोहनलाल सोलंकी,गोपाल सांखला गणमान्य सत्संग प्रेमी मदन मोदी, जवरीलाल बोराणा, नारायणलाल मालक, केवल चंद परिहार, दिनेश सिंह चौहान, भरत पालरिया,कुंदनमल राठौड़,भगाराम पालरिया, रामलाल सुथार, प्रवीण मारसा, नेमीचंद कारीगर, हिमांशु सैन, पर्वत सिंह एवं मातृशक्ति आदि ने भजनों का आनन्द लिया। मौहल्ले के चौधरी टांक (सैनी) एवं मौहल्ले वासियों ने फाग में पधारे नयापुरा मौहल्ले के नव नियुक्त चौधरी देवीलाल सांखला, माली समाज के सभापति किशन लाल कच्छवाह, कार्यकारणी सदस्य हेमाराम भाटी एवं फाग महोत्सव समिति के हरीनारायण पाराशर,सुधीर दवे,नत्थमल सोलंकी, दिनेश टांक, कमलसिंह चौहान, गजेंद्र जोशी, हितेश व्यास आदि का माला साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। फाग महोत्सव के समापन पर मौहल्ले के चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने सभी अतिथियों एवं भामाशाहों एवं मौहल्ले वासियों का आभार व्यक्त किया।*
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0