आरजीएचएस योजना में बदलाव का विरोध, पेंशनर्स ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आरजीएचएस योजना में बदलाव का विरोध, पेंशनर्स ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

May 25, 2026 - 14:18
 0  20
आरजीएचएस योजना में बदलाव का विरोध, पेंशनर्स ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सोजत। पेंशनर समाज सोजत शाखा अध्यक्ष लालचंद मोयल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के नाम उपखंड अधिकारी मासिंगा राम जांगिड़ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पेंशनर्स ने आरजीएचएस योजना को बीमा मोड पर नहीं देने तथा वर्तमान व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि आरजीएचएस के अंतर्गत पेंशनर्स को मिल रही ओपीडी एवं आईपीडी की वर्तमान सुविधाओं में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाए। साथ ही मूल योजना को पूर्ववत जारी रखा जाए।

पेंशनर्स ने यह भी मांग रखी कि आरजीएचएस के तहत निशुल्क चिकित्सा सुविधा बंद रहने के कारण 14 अप्रैल 2026 से अब तक जिन पेंशनर्स ने अस्पतालों एवं फार्मा स्टोर्स पर नकद भुगतान कर इलाज करवाया है, उन्हें पूरी राशि का पुनर्भरण कराया जाए।

ज्ञापन में अनुमोदित अस्पतालों एवं फार्मा स्टोर्स को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी की गई, ताकि पेंशनर्स को बार-बार परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

इस दौरान पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, सचिव रामस्वरूप भटनागर, शारीरिक शिक्षा संघ पाली जिला संरक्षक सत्तूसिंह भाटी, चेतन व्यास, जगदीश सिंह गहलोत, डॉ. रशीद गौरी, शंकर लाल पारीक एडवोकेट, जुगल किशोर दवे, पारस सिंगाड़िया, ओमप्रकाश कछवाह, करण सिंह मोयल, कैलाशदान चारण सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat