सोजत रोड की बेटी झलक मालवीय ने नीट में लहराया परचम, क्षेत्र का बढ़ाया मान

झलक मालवीय की शानदार उपलब्धि, नीट में सफलता से परिवार और समाज में खुशी की लहर

Jul 17, 2026 - 18:27
 0  121
सोजत रोड की बेटी झलक मालवीय ने नीट में लहराया परचम, क्षेत्र का बढ़ाया मान

सोजत रोड। सोजत रोड निवासी झलक मालवीय ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित नीट (NEET) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। झलक, श्री बनकट मालवीय की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं समाज बंधुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

झलक मालवीय ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत एवं परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वे प्रतिदिन लगभग 10 से 12 घंटे अध्ययन करती थीं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ मेहनत करती रहीं।

झलक की इस सफलता पर समाज के गणमान्य लोगों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

परिजनों ने बताया कि झलक शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से पूरे मालवीय समाज एवं सोजत रोड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat