प्रदेश महामंत्री बनने के बाद भूपेंद्र सैनी का सोजत में भव्य स्वागत

सोजत प्रदेश महामंत्री बनने के बाद भूपेंद्र सैनी का भव्य स्वागत

Dec 1, 2025 - 19:12
Dec 1, 2025 - 19:27
 1  65
समाजजनों ने मिठाई वितरित कर ढोल-नगाड़ों की धुन पर उनका स्वागत
1 / 1

1. समाजजनों ने मिठाई वितरित कर ढोल-नगाड़ों की धुन पर उनका स्वागत

सोजत सोमवार को प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के उपलक्ष्य में प्रथम बार  आगमन पर भूपेंद्र सैनी का टीम भूपेंद्र सैनी सोजत एवं समस्त माली समाज सोजत द्वारा गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर समाजजनों ने मिठाई वितरित कर ढोल-नगाड़ों की धुन पर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ,मंडल अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर,सुरेंद्र परिहार, ताराचंद टाक, अशोक गहलोत सैनी, गौतम तंवर, विकास गहलोत, राकेश देवड़ा, अर्जुन सांखला, अजय परिहार, राजेश तंवर, रामचंद्र गहलोत, चौधरी लुंबाराम सांखला, चौधरी गोवर्धनलाल गहलोत, मदन गहलोत, दुलाराम  सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।समाजजनों ने बताया कि भूपेंद्र सैनी की नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat