पीएमएफएमई योजना से विनोद टाक को मिली केक बनाने की मशीन, 35 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ
ग्रामीण उद्यमिता को मिला प्रोत्साहन, पीएमएफएमई योजना से सोजत के युवक को मिला रोजगार का साधन
सोजत सिटी। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन (PMFME) योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्थानीय लाभार्थी विनोद टाक को केक बनाने की मशीन उपलब्ध करवाई गई। मशीन का वितरण उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश द्वारा किया गया। योजना के अंतर्गत लाभार्थी को मशीन के साथ 35 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) का लाभ भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला रिसोर्स पर्सन नरेश वैष्णव ने बताया कि कृषि विपणन निदेशक राजेश चौहान एवं सचिव विकाश गहलोत के निर्देशानुसार केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमएफएमई योजना खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े छोटे उद्यमियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है, जिससे युवाओं और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
नरेश वैष्णव ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आधुनिक मशीनरी, तकनीकी मार्गदर्शन एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे अपना व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने लाभार्थी विनोद टाक को योजना का अधिकतम लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने तथा अन्य लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0