जोधपुरिया गेट पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक चौहान ने विकास कार्यों का दिलाया भरोसा

जोधपुरिया गेट पर आयोजित समारोह में विकास और राष्ट्रनिर्माण पर जोर, विधायक चौहान व दवे ने किया संबोधित

Aug 15, 2026 - 16:49
 0  54
जोधपुरिया गेट पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक चौहान ने विकास कार्यों का दिलाया भरोसा

सोजत। स्थानीय जोधपुरिया गेट पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्डवासियों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने सोजत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को बहुआयामी बताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ का स्वर गूंजा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि अपने मंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने सोजत के विकास के लिए खजाने के ताले की चाबी सौंपने का कार्य किया था, जिससे क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए। वर्तमान में विधायक श्रीमती शोभा चौहान उसी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रही हैं।

दवे ने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों, शिक्षा एवं समाज निर्माण में लगाने का आह्वान करते हुए संस्कारित जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने दिवंगत पार्षद ललित सोलंकी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में भाजपा उदयपुर प्रभारी जुगल किशोर निकुंम, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी राकेश पंवार, नरपत सोलंकी, तरुण सोलंकी, हीरालाल कांठेर, श्याम सिंह चौहान, दिलीप जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat