सोजत पुलिस चौकी में सीएलजी बैठक आयोजित, मोहर्रम पर्व की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, सीएलजी बैठक में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

Jun 23, 2026 - 19:34
 0  99
सोजत पुलिस चौकी में सीएलजी बैठक आयोजित, मोहर्रम पर्व की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा

सोजत। मोहर्रम को लेकर मंगलवार को सोजत पुलिस चौकी में सीएलजी  की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रवि प्रकाश ने की। इस अवसर पर सीईओ रतना राम देवासी, ईओ राघव मीणा, नगर परिषद के अधिकारी, सीएलजी सदस्य एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सीईओ रतना राम देवासी ने मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव आमंत्रित करते हुए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात नियंत्रण तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

बैठक में कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में ताराचंद सैनी, कैलाश चावला, चम्पालाल खोरवाल, मोहनलाल घांची, पदमचंद टांक, यासीन छिपा, अब्दुल गनी ताजक, शहजाद खान, सलीम खान, गोविंद सिंह, महेश सोनी, प्रभुलाल रांगी, सुन्दर भाई सिंधी, असलम मेहर, शाहबाज खान, मनीष राठी, सैय्यद जुल्फिकार अली, नरपतसिंह दहिया, सैय्यद वाजिद अली, रिजवान खान (भूरजी) तथा दिनेश मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat