सोजत में शमशान घाट पर मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल
सोजत। शहर के शमशान घाट में मंगलवार को दाह संस्कार के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बासनी तिलवाड़िया क्षेत्र से जुड़े दाह संस्कार के दौरान यह घटना हुई। अचानक मधुमक्खियों के हमले से कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सोजत के कावड़िया अस्पताल सहित राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0