मायालाट व निंबड़िया बेरा में गरबा मंडल ने किया अतिथियों का सम्मान, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का मिला मार्गदर्शन

जय मां कालका गरबा मंडल ने किया जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष महिपाल टॉक का भी हुआ स्वागत

Oct 13, 2026 - 14:23
 0  124
मायालाट व निंबड़िया बेरा में गरबा मंडल ने किया अतिथियों का सम्मान, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का मिला मार्गदर्शन

सोजत। मायालाट बेरा एवं निंबड़िया बेरा स्थित जय मां कालका गरबा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर, उपाध्यक्ष राकेश पवार सहित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत टॉक, प्रफुल्ल ओझा, ऐश्वर्या सांखला, धर्मिष्ठा गहलोत, टोनू चौहान, सोहनलाल सांखला, प्रकाश टॉक, राकेश देवड़ा, गौतम तंवर, श्यामलाल गहलोत सहित नगर पालिका के पार्षदों का गरबा मंडल की ओर से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे एवं राजेश तंवर द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का स्वागत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

जय मां कालका गरबा मंडल मायालाट बेरा एवं निंबड़िया बेरा की ओर से आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में कानाराम ,रूपाराम,, गणपतलाल, भंवरलाल, पुखराज, लक्ष्मण, धर्मीचंद, जगदीश, गौरीशंकर, गोराराम, कमलेश, ताराचंद, हुक्मीचंद, अशोक, बाबूलाल, भरत, दिनेश,एवं राजेंद्र सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई।युवा मोर्चा उपाध्यक्ष महिपाल टॉक का स्वागत और अभिनंदन किया गया 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat