मुख्यमंत्री से मिले सोजत प्रतिनिधिमंडल, महाविद्यालय समस्या के समाधान का मिला भरोसा

विधायक शोभा चौहान व राकेश पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात, महाविद्यालय समस्या के जल्द समाधान के संकेत

May 31, 2026 - 16:22
 0  160
मुख्यमंत्री से मिले सोजत प्रतिनिधिमंडल, महाविद्यालय समस्या के समाधान का मिला भरोसा

सोजत। जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सोजत की लोकप्रिय विधायक शोभा चौहान एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सोजत क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल महाविद्यालय की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए उसके शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया तथा उच्च शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए महाविद्यालय संबंधी समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा पाली जिला उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी सहित सोजत विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता तरुण सोलंकी, उगमराज सांखला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल दवे, पवन गहलोत, अजय गहलोत, चिंटू प्रजापत, रमेश भाटी, दिनेश सांखला, अक्षय गांधी, ललित प्रजापत, निखिल मेवाड़ा एवं रोहित खारवाल मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सकारात्मक प्रयासों से सोजत के विद्यार्थियों को जल्द ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Sanjay Parihar News reporter sojat