जोगमाया मंदिर में समाज की बैठक आयोजित, सर्वसम्मति से डॉ. सोहन मेवाड़ा बने अध्यक्ष
जोगमाया मंदिर में समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया अभिनंदन
सोजत सिटी स्थित जोगमाया मंदिर में समाज की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल मेवाड़ा एवं जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से डॉ. सोहन मेवाड़ा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं गुलाबचंद जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पारसमल जी एवं भूपेंद्र को उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार को सचिव, सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, मुकेश आउवा को सह कोषाध्यक्ष, धनराज को महामंत्री तथा मनीष जी को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही कार्यकारिणी में धर्मेश , सुरेश , राकेश , दिनेश , सूरज , चेनाराम , ताराचंद , राजेंद्र , विक्रम , नितेश , योगेश , प्रकाश , जगदीश , राहुल मनीष , दीपाराम , उदाराम , जुगराज , मदनलाल , प्रेम महेंद्र मुकेश सहित अन्य समाजबंधुओं को शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित समस्त समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1