पाली में ‘घर-घर अम्बेडकर–घर-घर संविधान’ अभियान का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
बाबा साहेब के विचारों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प, पाली में जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ
पाली। सामाजिक समानता, संवैधानिक जागरूकता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आनंद नगर, पाली में ‘घर-घर अम्बेडकर–घर-घर संविधान’ अभियान की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं स्नेह-मिलन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संविधान के आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ ली।
संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर
कार्यक्रम में प्रताप भटनागर ने अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों, संवैधानिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉ. ओमजी आचार्य एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. एन.के. राजा ने भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों की जानकारी देते हुए नागरिकों से संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
दौलाराम मेघवाल एवं भबुता राम दहिया ने अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कानाराम वागोरिया सहित अन्य वक्ताओं ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। जिला संयोजक श्रवण कुमार सरगरा ने अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ली शपथ
समारोह में जिलाध्यक्ष मदनलाल डांगी, जिला संयोजक श्रवण कुमार सरगरा, जिला उपाध्यक्ष दूदाराम परिहार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश हटेला, जिला सचिव मोहनलाल बॉस तथा जिला मीडिया प्रभारी मोटाराम बोचावत सहित प्रमुख पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।
इसी क्रम में बाली ब्लॉक अध्यक्ष सोहन राठौर, पाली ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश वर्मा, पाली ब्लॉक संयोजक सूरज जख्मी, सोजत ब्लॉक संयोजक लक्ष्मण खत्री तथा बाली ब्लॉक उपाध्यक्ष रवि भटनागर सहित अन्य पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
युवा, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुकेश मेघवाल, कुनाराम, सुखदेव देपन, राजेश्वर पुन्नड, गिरधारी लाल, रूपाराम, सत्ताराम, नारायणलाल, चिराग, श्रवण कुमार, पनाराम, नेका, गजेंद्र, देवकिशन दहिया और छगनलाल सहित बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में सामाजिक समानता को मजबूत करने, संविधान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और डॉ. अम्बेडकर के विचारों को समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0