सोजत में बस के पीछे जाकर भिड़ा टेलर, पुलिस पहुंची मौके पर

टेलर की बस से भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, जनहानि नहीं

Jun 9, 2026 - 05:53
Jun 9, 2026 - 06:23
 0  400
सोजत में बस के पीछे जाकर भिड़ा टेलर, पुलिस पहुंची मौके पर

सोजत नेशनल हाईवे 162 विश्वकर्मा मदिर  मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा टला। अहमदाबाद से अजमेर की ओर जा रही एक स्लीपर कोच बस सवारियां उतारने के लिए हाईवे पर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा वेस्ट टायरों से भरा टर्बो ट्रक बस के पीछे जा भिड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने सवारियां उतारने के लिए बस को हाईवे पर रोक रखा था। इसी बीच तेज गति से आ रहे टर्बो ट्रक का चालक बस को समय रहते नहीं देख पाया और ट्रक सीधे बस के पिछले हिस्से से टकरा गया।

हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण हाईवे पर बस का खड़ा होना और पीछे से आए ट्रक की टक्कर माना जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat