लाडपुरा गांव में भालू के हमले से ग्रामीण घायल, सोजत अस्पताल में उपचार जारी

लाडपुरा-गांव-में-भालू-के-हमले-से-ग्रामीण-घायल-सोजत-अस्पताल-में-उपचार-जारी

May 12, 2026 - 17:24
May 12, 2026 - 17:46
 0  375
लाडपुरा गांव में भालू के हमले से ग्रामीण घायल, सोजत अस्पताल में उपचार जारी
लाडपुरा गांव में भालू के हमले से ग्रामीण घायल, सोजत अस्पताल में उपचार जारी
लाडपुरा गांव में भालू के हमले से ग्रामीण घायल, सोजत अस्पताल में उपचार जारी

बगड़ी नगर। निकटवर्ती लाडपुरा गांव में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक वन्यजीव भालू (रिछ) के हमले में ग्रामीण राणा राम देवासी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राणा राम देवासी गांव की गोशाला के पास मौजूद थे, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल होने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सोजत सिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में वन्यजीव की निगरानी बढ़ाने एवं सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सुबह और शाम के समय अकेले बाहर नहीं निकलें तथा आसपास के लोगों को भी सतर्क और जागरूक करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Ramesh Chand Bhatt News reporter bagdi