मृत गोवंश को दफनाने हेतु नगर पालिका को निर्देशित करने बाबत गौपुत्र सेना ने सौंपा ज्ञापन*

मृत गोवंश को दफनाने हेतु नगर पालिका को निर्देशित करने बाबत गौपुत्र सेना ने सौंपा ज्ञापन*

May 11, 2026 - 19:38
 0  29
मृत गोवंश को दफनाने हेतु नगर पालिका को निर्देशित करने बाबत गौपुत्र सेना ने सौंपा ज्ञापन*

सोजत। अजय कुमार जोशी। सोजत तहसील दार को दिलीप चद्र को शोपा ज्ञापन गौपुत्र ने जानकारी दी सोजत क्षेत्र एनएच-162 के अंतर्गत आता है, जहाँ प्रतिदिन बीमार एवं एक्सीडेंटग्रस्त गोवंश की सूचना गौपुत्र सेना को प्राप्त होती है। गौपुत्र सेना द्वारा धधेडी गांव में संचालित गौ चिकित्सालय में बीमार एवं घायल गोवंश का निशुल्क उपचार किया जा रहा है।

गौपुत्र सेना ने प्रशासन को अवगत कराया कि दिनांक 01 अगस्त 2022 से 06 मई 2026 तक नगर पालिका कार्यालय द्वारा मृत गोवंश को उठाने एवं दफनाने की व्यवस्था की जा रही थी, किन्तु 07 मई 2026 से अचानक मृत गोवंश उठाने से मना कर दिया गया। वर्तमान में धधेडी गौ चिकित्सालय परिसर में लगभग तीन मृत गोवंश पड़े हुए हैं, जिससे आइसोलेशन वार्ड में अत्यधिक दुर्गंध फैल रही है तथा अन्य गोवंशों के उपचार में भी बाधा उत्पन्न हो रही है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1
Ajay Kumar Joshi News Reporter Sojat