सोजत में शारदीय नवरात्रि का आगाज, गरबा नृत्य पर झूमे युवक-युवतियां
नवरात्रि के पहले दिन सोजत में दिखा उत्साह, ढोल की थाप पर गरबा खेलकर किया मां दुर्गा का स्वागत
सोजत। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सोजत शहर में दिल्ली दरवाजा पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा उत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान युवक-युवतियां पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा नृत्य करते नजर आए। ढोल की थाप और मधुर संगीत की धुन पर सभी ने उत्साह के साथ गरबा खेलकर नवरात्रि का स्वागत किया।
गरबा पंडालों में भक्तिमय गीतों की गूंज के बीच युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने ताल से ताल मिलाकर आकर्षक गरबा प्रस्तुत किया। चारों ओर भक्ति, उल्लास और उत्सव का माहौल नजर आया।
नवरात्रि के पहले दिन से ही शहर में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। गरबा उत्सव के माध्यम से लोगों ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और सामूहिक रूप से त्योहार की खुशियां मनाईं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
1