सोजत चारभुजा मंदिर में राम–जानकी विवाह भात महोत्सव सम्पन्न

भक्ति में डूबा परिसर, भजन गायकों व गणमान्यों का हुआ सम्मान

Dec 7, 2025 - 19:52
 0  41
1 / 1

1.

सोजत। नगर के ऐतिहासिक चारभुजा मंदिर परिसर में गुरुवार रात्रि आयोजित श्री राम–जानकी विवाह भात महोत्सव श्रद्धा, आकर्षण और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सिरवी समाज द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस से सराबोर हो उठा। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण ‘जय श्रीराम’ व ‘सीताराम’ के जयकारों से गुंजायमान हो गया।भजनों ने बांधा समां कार्यक्रम में भजन कलाकार सुधीर दवे, हरिनारायण पाराशर, श्यामलाल शर्मा, कमल सिंह चौहान, नथमल सोलंकी, महेश चौहान, दिनेश टांक, गौरव व्यास, दलपत मुणोत, श्रवण सिंह, नरेन्द्र, रोनिक दवे, निरंजन और मोती सिंह ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।आयोजन में समाजजनों की सराहनीय भूमिकासिरवी समाज के वेनाराम, केवलराम, माणकचंद, लक्ष्मणराम, मोहनलाल, पारसराम सहित समाजजनों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई। वहीं मंदिर संचालन एवं आयोजन में ब्रह्म प्रकाश मूंदड़ा, नन्द किशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, ब्रजमोहन राठी, श्याम पलोड़, श्यामलाल व्यास, दिनेश सिंह चौहान और गोपाल सिंह राजपुरोहित का विशेष सहयोग रहा।गणमान्यों की मौजूदगी व सम्मान महोत्सव में माली समाज के चौधरी ताराचंद टांक की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर संस्था की ओर से सभी आयोजनकर्ताओं, भजन गायकों, मुख्य अतिथियों और गणमान्यों का श्री चारभुजा नाथ का उपरना एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया दिव्यता और परंपराओं का संगमपुष्प वर्षा, भजनों और पारंपरिक रस्मों के बीच मंदिर परिसर दिव्य और मंगलमय वातावरण से भर उठा। श्रद्धालुओं ने इसे सोजत का वर्ष का सबसे भव्य आध्यात्मिक आयोजन बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Sanjay Parihar News reporter sojat