बन्नूर में मानव सेवा की मिसाल : 298 लोगों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच, 75 मरीज ऑपरेशन के लिए भेजे गए

बन्नूर में मानव सेवा की मिसाल : 298 लोगों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच, 75 मरीज ऑपरेशन के लिए भेजे गए

May 12, 2026 - 16:59
May 12, 2026 - 16:59
 0  7
बन्नूर में मानव सेवा की मिसाल : 298 लोगों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच, 75 मरीज ऑपरेशन के लिए भेजे गए

सोजत/पाली। मारवाड़ के समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित मेसुरु की प्रेरणा से कर्नाटक के बन्नूर कस्बे स्थित रोटरी स्कूल में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर समाजसेविका गवरी देवी-कान सिंह राजपुरोहित के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच करवाई और स्वास्थ्य लाभ लिया।

समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को लगातार इस सेवा कार्य का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कोयम्बत्तूर के प्रसिद्ध अरविंद नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. निकलंक मेहता, डॉ. अमर एस. एवं डॉ. डेनी प्रसाद के नेतृत्व में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर संयोजक विजयगंत बी. की देखरेख में कुल 298 लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच उपरांत चिकित्सकीय परामर्श अनुसार 75 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिन्हें बस द्वारा अरविंद नेत्र चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क उपचार किया जाएगा।

शिविर के दौरान समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित, संतोष कंवर, राजेश सिंह, विराट सिंह, वन्या कंवर, मूर्ति, लक्ष्मी, मंजुला एवं नंजुड स्वामी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में सेवा, समर्पण और मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ajay Kumar Joshi News Reporter Sojat