मगरिया आवासीय कॉलोनी में पेयजल संकट को लेकर राजेश तंवर को सौंपा ज्ञापन, समाधान का मिला आश्वासन

भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रही मगरिया कॉलोनी, राजेश तंवर ने ट्यूबवेल व टंकी की व्यवस्था का दिया भरोसा

Jun 6, 2026 - 14:02
 0  163
मगरिया आवासीय कॉलोनी में पेयजल संकट को लेकर राजेश तंवर को सौंपा ज्ञापन, समाधान का मिला आश्वासन

सोजत। भीषण गर्मी के बीच मगरिया आवासीय कॉलोनी के निवासियों ने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट, क्षतिग्रस्त सड़क, नाले की समस्या और विद्युत सुविधाओं की कमी को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि मगरिया बेरा रोड स्थित हरिजन बस्ती एवं आसपास की कॉलोनियों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को निजी टैंकरों के माध्यम से पानी मंगवाना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में परेशानी हो रही है।

निवासियों ने वाल्मीकि समाज भवन के पास बने नाले की निकासी व्यवस्था बंद होने से गंदा पानी फैलने की समस्या भी उठाई। साथ ही क्षेत्र में पर्याप्त लाइट पोल नहीं होने के कारण रात के समय अंधेरा रहने तथा नए विद्युत कनेक्शनों की आवश्यकता से भी अवगत कराया।

इस दौरान राजेश तंवर ने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए तत्काल राहत के लिए ट्यूबवेल एवं पानी की टंकी की व्यवस्था कर क्षेत्र के 36 कौमों के लोगों को पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी चरणबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा।

आश्वासन मिलने के बाद कॉलोनीवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने राजेश तंवर का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई। विज्ञापन में प्रमोद ढंजा भुरा खान घनश्याम वाल्मीकि बाबूलाल रोहित रल महेंद्र चांगरा भूपेंद्र चौहान अयूब खान प्रशांत किशन लाल सरला चाची किरण देवी साजन जतिन सुशील अमित आदि समाज बंधु उपस्थित रहेकार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat