NH-162 पर गोवंश से टकराई कार, बड़ा हादसा टला; पशु की मौत, परिवार सुरक्षित

हाईवे पर फिर बना गोवंश जानलेवा खतरा, सोजत के निकट कार दुर्घटना के बाद उठी फेंसिंग की मांग

Aug 1, 2026 - 15:00
 0  64
NH-162 पर गोवंश से टकराई कार, बड़ा हादसा टला; पशु की मौत, परिवार सुरक्षित

सोजत, 1 अगस्त। नेशनल हाईवे-162 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे रोड रॉयल प्लाजा होटल के निकट धाकड़ी बोर्ड के पास पाली से सोजत की ओर आ रही एक कार अचानक सड़क पर आए गोवंश से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई तथा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार परिवार के सदस्य—भाई, पत्नी एवं बहन—सौभाग्य से सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाता तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान गोपुत्र दिनेश मेवाड़ा (राजस्थान प्रदेश प्रभारी), रवी मेवाड़ा (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), जयदेव मेवाड़ा, श्रवण मेवाड़ा एवं शुभ्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौसेवकों एवं स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे-162 पर लगातार बढ़ रही आवारा गोवंश की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि आए दिन गोवंश के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे पशुओं और वाहन चालकों दोनों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्रशासन एवं टोल प्रबंधन से हाईवे पर मजबूत फेंसिंग, नियमित गश्त तथा बेसहारा गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat