राज पब्लिक स्कूल के मयंक परिहार ने कराटे में जीता गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

सोजत के मयंक परिहार का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

Sep 28, 2026 - 15:12
 0  24
राज पब्लिक स्कूल के मयंक परिहार ने कराटे में जीता गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

सोजत सिटी। राज पब्लिक स्कूल, सोजत सिटी के छात्र मयंक परिहार ने कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मयंक ने ढोला (गुंदोज) में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

मयंक परिहार अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी हैं तथा उनका राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

मयंक के पिता श्याम लाल परिहार ने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और नियमित अभ्यास का यह परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने मयंक को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat