सोजत जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा, कलेक्टर ने दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश
अस्पतालों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सोजत निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
सोजत सिटी, 12 जून। जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने सोजत सिटी स्थित जिला राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर भर्ती मरीजों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।
जिला कलेक्टर ने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों एवं उपचार व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता को अस्पताल की सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित रखने, साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा उपचार सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम मसिंगा राम सहित प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा अस्पतालों में व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0