शिवानी दीदी किन्नर ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद परिवार की बेटी का धूमधाम से कराया विवाह

शिवानी दीदी किन्नर ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद परिवार की बेटी का धूमधाम से कराया विवाह

Dec 12, 2025 - 15:14
Dec 12, 2025 - 15:19
 0  90
1 / 1

1.

सोजत रोड मानवता और सामाजिक सहयोग की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए सोजत रोड क्षेत्र की शिवानी दीदी किन्नर ने बगड़ी नगर के एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी का विवाह संपूर्ण सम्मान और भव्यता के साथ सम्पन्न करवाया। गुरुवार 11 दिसंबर को सोजत रोड स्थित सियाल भवन में खुशबू वैष्णव का विवाह आयोजित किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र से लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

खुशबू वैष्णव के पिता के देहांत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी विधवा माता इंद्रा देवी और दो भाइयों पर थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह कराना परिवार के लिए संभव नहीं था। ऐसे समय में शिवानी दीदी ने अपने गुरु शारदा भूआ की प्रेरणा से आगे आते हुए शादी से जुड़े सभी खर्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाई।

विवाह में गृहस्थी का सामान, कन्यादान, बारात स्वागत, भोजन व्यवस्था, मंच सजावट से लेकर सभी पारंपरिक रस्मों तक पूरे आयोजन को शिवानी दीदी और उनकी टीम ने भव्य तरीके से सम्पन्न कराया। समारोह में गुरु शारदा भूआ, ब्यावर कीरण भूआजी, जोधपुर कांता भुजाजी, परबतसर राजकुमारी बाईजी, अजमेर काजल बाईजी, बांदरवाड़ा पिंकी भूआजी, केकड़ी पिंकी भूआजी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित लोगों ने इसे मानवता की प्रेरक मिसाल बताया। विवाह स्थल पर उत्साह, खुशी और सामाजिक सहयोग का अनोखा माहौल देखने को मिला। टीवी चैनलों पर भी इस आयोजन को क्षेत्र की सबसे प्रेरणादायक खबर के रूप में प्रमुखता से दिखाया गया।शिवानी दीदी किन्नर ने कहा, “किसी की बेटी को अपनी बेटी समझकर उसकी जिम्मेदारी निभाना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है।पूरे क्षेत्र में उनकी इस सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं की व्यापक सराहना हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat