पंचायतीराज चुनाव को लेकर सोजत में प्रत्याशियों की प्रबोधन कार्यशाला आयोजित, 85 से अधिक लोगों ने लिया प्रशिक्षण
पंचायतीराज आम चुनाव 2026: सोजत में प्रत्याशियों को मिला निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण, नियमों की पालना पर दिया जोर
सोजत। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के मद्देनजर पंचायत समिति सोजत के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पद के प्रत्याशियों के लिए शनिवार को प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सोजत के वीसी कक्ष में अपराह्न 3 बजे आयोजित कार्यशाला में 85 से अधिक जनप्रतिनिधियों एवं भावी प्रत्याशियों ने भाग लेकर चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश ने कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया, नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता, चुनाव चिह्न आवंटन, चुनावी व्यय लेखा संधारण तथा निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने चुनाव के दौरान नियमों की पालना एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में भी अवगत कराया।
कार्यशाला का उद्देश्य प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं नियमों के प्रति जागरूक करना तथा चुनाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर तहसीलदार सोजत कूम्प सिंह, विकास अधिकारी सुरेश कविया, महिपाल सिंह लखावत सहित चुनाव शाखा से मोहम्मद रफीक, प्रकाश नाथ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0