सोजत गोदेलाव राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले सभी 108 बच्चों के चेहरे में खुशी
डॉक्टर देवेंद्र चौधरी और डॉक्टर आशा चौधरी दोनों ने अपने कर-कमलों से बच्चों को स्वेटर भेंट
1.
सोजत के निकटवर्ती गाँव गोदेलाव में भीषण ठंड के मौसम को देखते हुए, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोदेलाव में पढ़ने वाले सभी 108 बच्चों के चेहरे बुधवार को खुशी से खिल उठे, जब उन्हें विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सोनू सोलंकी के प्रयासों से भामाशाह को अनुरोध कर भामाशाह डॉक्टर दम्पति द्वारा गर्म ऊनी स्वेटर वितरित करवाएं। बतौर मुख्य अतिथि भामाशाह डॉक्टर दंपति डॉक्टर देवेंद्र चौधरी एवं डॉक्टर आशा चौधरी ने पूर्व में भी सत्र आरंभ के दौरान सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरण की एवं पिछले सत्र में बच्चों को चरण पादुका स्वेटर एवं जूते मोज़े सहित वितरण किए हैं।डॉक्टर दंपति का विद्यालय के बच्चों के प्रति अद्वितीय स्नेह हैं । विद्यालय में आयोजित समारोह में डॉक्टर देवेंद्र चौधरी और डॉक्टर आशा चौधरी दोनों ने अपने कर-कमलों से बच्चों को स्वेटर भेंट किए और उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।डॉ आशा चौधरी ने बच्चों को ठंड से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं ठंड में श्रम रोग से बचने के जानकारी दी और स्वेटर वितरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सर्दी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। डॉ देवेंद्र चौधरी ने बच्चों को खूब मेहनत करने और माता-पिता के काम में सहयोग करते हुए अपने भविष्य को सही दिशा में ले जाने अच्छी आदतें अपने तथा नियमित रूप से स्कूल आने के लिए मार्गदर्शन दिया। स्कूल प्रबंधन और अतिथियों ने कहा कि यह छोटा सा प्रयास बच्चों को ठंड से बचाएगा, जिससे वे स्वस्थ रहकर नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगे और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
डॉक्टर देवेंद्र चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का एकमात्र मार्ग है, और यह उपहार उन्हें ठंड से लड़ने और स्कूल आने में मदद करेगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और प्रतिबद्धता जताई की आपके मार्गदर्शन में जो भी इन बच्चों को सीखने को मिला हम उन्हें उनके व्यवहार में उतारने का प्रयास करेंगे ।इस पहल से न केवल बच्चों को राहत मिली है, बल्कि उनके माता-पिता और पूरे गोदेलाव क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश भी गया है। इस मौके पर विद्यालय के शोभा कँवर ,लीला चौधरी , शबनम मौलानी , सोनू सोलंकी, धुलाराम चौहान स्टाफ बंधु उपस्थित रहे तथा भंवरी देवी पुष्पा सुखिया देवी कैलाश कँवर , दिनेश सेन ,विक्रम खारोल ,सूरज चौहान, पप्पू बंजारा , गोकुल बंजारा, जोगाराम बंजारा, प्रवीण बंजारा, महिपाल सेन,मोहित और जयवर्द्धन सिंह आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0