कीर्ति तंवर कर बनीं सोजत नगर पालिका की नई अध्यक्ष, 25 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत
कीर्ति कर बनीं सोजत नगर पालिका की नई अध्यक्ष, 25 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत
सोजत नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कीर्ति कर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। सोमवार को संपन्न हुए चुनाव में कीर्ति कर को कुल 25 मत प्राप्त हुए, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उन्हें विजयी घोषित किया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा समर्थित कीर्ति कर को बहुमत का समर्थन मिला, जबकि कांग्रेस के पास 9 और निर्दलीय पार्षदों की संख्या 6 रही। मतगणना पूर्ण होने के बाद जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, नगरपालिका परिसर और शहर में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया।
जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा कीर्ति कर के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। नगरपालिका परिसर के बाहर देर तक जश्न का माहौल बना रहा।
चुनाव प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान और मतगणना के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष निगरानी रही। परिणाम घोषित होने के बाद भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
कीर्ति कर की जीत के साथ ही सोजत नगर पालिका को नया नेतृत्व मिल गया है। समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0