सोजत आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत, रतनप्रकाश ईचरशा ने पहनाई माला व साफा
पाबुनाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटान, पूर्व सीएम गहलोत के स्वागत में उमड़ा उत्साह
सोजत। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री के सोजत आगमन पर पाबुनाड़ी के पास कांग्रेस नेता रतनप्रकाश ईचरशा ने साफा एवं माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर रतनप्रकाश ईचरशा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सोजत विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों एवं वर्तमान समीकरणों को लेकर चर्चा की। ईचरशा ने कहा कि सोजत क्षेत्र में कांग्रेस संगठन पूरी तरह एकजुट एवं मजबूत है तथा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिलने की पूरी संभावना है।
कार्यक्रम के दौरान भानुप्रकाश जोशी (एडवोकेट), सचिन ईचरशा, रामसिंह राजपुरोहित, अमराराम सरगरा, अनमोलसिंह ईचरशा, शिवसिंह राजपुरोहित, बाबूलाल सिरवी, सुरेश बलियारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
1
Sad
0
Wow
1