सोजत स्व. मोहनलाल टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान व मेडिकल कैम्प, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

Mar 1, 2026 - 18:55
 0  103
सोजत स्व. मोहनलाल टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान व मेडिकल कैम्प, 104 यूनिट रक्त संग्रहित
सोजत स्व. मोहनलाल टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान व मेडिकल कैम्प, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

सोजत स्वर्गीय श्री मोहनलाल जी टाक की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमती कौशल्यादेवी मोहनलाल टाक एजुकेशन ट्रस्ट एवं सालासर सेवा संस्थान के तत्वावधान में लोटस पब्लिक स्कूल, जोधपुर में विशाल रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा कैम्प एवं माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

चिकित्सा शिविर में 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की, जिनमें डॉ. छंवरलाल सोलंकी, डॉ. राजेन्द्र भाटी, डॉ. सुभाष कुमार जोशी, डॉ. प्रदीप लालवानी, डॉ. विकास गहलोत, डॉ. संवाई सिंह भाटी, डॉ. आशीष गहलोत एवं डॉ. राकेश राठौड़ शामिल रहे। शिविर में लगभग 407 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

रक्तदान शिविर में AIIMS Jodhpur एवं Rotary Blood Bank Jodhpur के सहयोग से 104 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में एमएलटी परिवार के सभी सदस्यों ने भी रक्तदान कर स्व. टाक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, उत्कर्ष क्लासेज के डायरेक्टर निर्मल गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत मंचासीन रहे। माली समाज के अध्यक्ष चम्पालाल सांखला, चारों मोहल्लों के चौधरी बालमुकंद गहलोत, गणपत पालरिया, देवीलाल सांखला एवं ताराचंद सैनी सहित समाज के पंचगण व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रफुल ओझा ने किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थापक विकास टाक के मार्गदर्शन एवं निदेशक शशांक टाक व उनकी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों का प्रेरक संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat