सोजत में श्री शीतला माताजी मंदिर पर धूमधाम से चढ़ाई गई ध्वजा

Apr 24, 2026 - 17:41
 0  37
सोजत में श्री शीतला माताजी मंदिर पर धूमधाम से चढ़ाई गई ध्वजा

सोजत सिटी के मेला चौक स्थित श्री शीतला माताजी मंदिर में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी वैशाख सुदी सप्तमी के पावन अवसर पर मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय सीरवी समाज के ओमप्रकाश बर्फा (मूल निवासी सोजत, वर्तमान निवास बेंगलुरु) द्वारा ध्वजा की बोली ली गई थी। उसी परंपरा को निभाते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी बर्फा परिवार द्वारा ध्वजा चढ़ाने का आयोजन किया गया।

ध्वजा यात्रा ओमप्रकाश बर्फा के निवास से ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुई, जिसमें महिलाएं भजन-कीर्तन गाती हुई मंदिर तक पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई और उसके बाद आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सीरवी समाज सोजत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें आशीष बर्फा, शेषाराम बर्फा, नेमाराम सोलंकी, हरीश सोलंकी, देवेन्द्र सिंह चौधरी, गणपत सोलंकी, भंवरलाल सोलंकी, सोहन सोलंकी, मिश्रीलाल बर्फा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं—प्रीति बर्फा, दीपिका बर्फा, पानी देवी बर्फा, सुखिया बाई बर्फा—और समस्त बर्फा परिवार शामिल रहे। कार्यक्रम में सीरवी समाज के लोगों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat