श्री सिद्ध जोड़ भैरव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चल रहा लाख जप महाअनुष्ठान
महंत गोविन्दानन्द गिरि महाराज के सानिध्य में भक्तिभाव से जारी दस दिवसीय महायज्ञ
सोजत। शहर के श्री सिद्ध जोड़ भैरव मन्दिर चामड़ियाक मार्ग पर श्री बंगलामुखी मां महायज्ञ एवं एक लाख जप महाअनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ जारी है। दस दिवसीय धार्मिक आयोजन महंत गोविन्दानन्द गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
महायज्ञ के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। आयोजन में पंडित पांचाराम जोशी, राजू शर्मा, बालकिशन जोशी, जयव्यास अजय जोशी एवं प्रवीण शर्मा ने विधि-विधान से अनुष्ठान सम्पन्न करवाया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मां बंगलामुखी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के अनुसार दस दिनों तक विशेष पूजा, हवन, जप एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महायज्ञ के यजमान खेमाराम मालवीय रहे। वहीं विकास टॉक, कविता भाटी, चाँदनी सूर्या, दिनेश, विक्रम, वैशाखी दास, पुष्पा देवी, जतिन-राधिका, हनुमान, सपना, संतोष एवं चीकू सहित अनेक श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0