सोजत में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल को निकलेगी विशाल रैली
सोजत। गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोजत में 27 अप्रैल 2026 को एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रतिनिधियों ने एसडीएम मानसिंगा राम जांगीड़, सीईओ रतना राम देवासी से मुलाकात कर रैली निकालने की अनुमति मांगी और पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी।
आयोजकों के अनुसार, रैली प्रातः 10 बजे काला गोरा भेरुजी मंदिर, जेतारणिया गेट, मुख्य बाजार सोजत से प्रारंभ होकर एसडीएम कार्यालय तक पहुंचेगी। रैली के माध्यम से गौभक्तों द्वारा करीब 50 हजार हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की जाएगी।
इस दौरान गौ सम्मान अभियान सोजत तहसील के प्रभारी गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, गौ प्रचारक बालकिशन उणेचा, मोहित मेवाड़ा, अधिवक्ता सौरभ श्रीमाली, जितु बौराणा, पारसमल पालीवाल, मनीष जांगीड़, पर्वत सिंह, लादुदास, दलाराम पालीवाल, राजू पालीवाल, चम्पालाल पालीवाल, मांगुसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रैली में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0