सारण श्री पुष्पवती गौशाला में जल उवाला का उद्घाटन, कटारिया परिवार ने करवाया निर्माण

Apr 24, 2026 - 17:34
 0  7
सारण श्री पुष्पवती गौशाला में जल उवाला का उद्घाटन, कटारिया परिवार ने करवाया निर्माण

श्री पुष्पवती गौशाला, सारण में गुरु मिश्री रूप सुकन अमृत के पावन आशीर्वाद से गौमाताओं के लिए नवनिर्मित 'खेली' (जल उवाला) का गुरुवार प्रातः 11:00 बजे विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। कुंभकलश सदृश गोलआकार में निर्मित यह जल उवाला अपनी अद्वितीय कला और सुंदरता के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

यह पुनीत कार्य सारण-चेन्नई प्रवासी कटारिया परिवार द्वारा स्व. शान्ता बाई धर्मपत्नी स्व. श्री जुगराज कटारिया एवं पुत्रवधू स्व. चन्द्रा बाई कटारिया की पावन स्मृति में करवाया गया है। इस उद्घाटन समारोह के साथ ही कटारिया परिवार की ओर से गौशाला के संपूर्ण गौवंश के लिए 'लापसी' के विशेष भोग का भी आयोजन किया गया। कटारिया परिवार की ओर से प्रभारी के रूप में देवी सिंह जी चौहान ने उपस्थिति होकर जल खेली का उद्घाटन किया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह सुजावत चेन्नई, गजेंद्र सिंह, गणपत सेवग, वच्छराज पितलिया, मुरली लखारा, अर्जुन सिंह, राम सिंह, मुकेश दर्जी, ठेकेदार हेमाराम, प्रवीण आदि ने लाभार्थी कटारिया परिवार का आभार जताया। 

*गौशाला के सभी जल उवालो का निर्माण इसी परिवार के सौजन्य से*

श्री पुष्पवती गौशाला समिति की ओर से वच्छराज जैन जानकारी देते हुए बताया कि गौसेवा के क्षेत्र में कटारिया परिवार का योगदान अद्वितीय है। गौशाला परिसर में गौमाताओं के जल पीने हेतु पूर्व में जितने भी 'जल उवाला' (खेली) निर्मित हुए हैं, वे सभी इसी परिवार द्वारा ही बनवाए गए हैं। इस पुनीत कार्य में गौतमचन्द कटारिया (पुत्र), संतोष, संदीप, रितीन, विनीत व वानीया कटारिया का विशेष सहयोग रहा है।

गौमाताओं की प्यास बुझाने के इस भागीरथ प्रयास और गौशाला के प्रति निरंतर निस्वार्थ सहयोग के लिए श्री पुष्पवती गौशाला समिति, सारण ने कटारिया परिवार का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौप्रेमियों ने उपस्थित होकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat