दिल्ली में सोजत की तीन प्रतिभाओं का गौरवपूर्ण सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से हुए अलंकृत

मेहंदी नगरी सोजत का बढ़ा मान, रामस्वरूप भटनागर, वीणा गुप्ता व सुमित गहलोत को मिली मानद डॉक्टरेट उपाधि

Jun 22, 2026 - 17:46
 0  170
दिल्ली में सोजत की तीन प्रतिभाओं का गौरवपूर्ण सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से हुए अलंकृत

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत की तीन प्रतिभाओं को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रामस्वरूप भटनागर, वीणा गुप्ता तथा सुमित गहलोत को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

दिल्ली स्थित शाही क्लब, शालीमार बाग में आयोजित सम्मान समारोह में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) अनिल कुमार यादव, वरिष्ठ फिल्म अभिनेता सुरेश बेरी तथा फिल्म अभिनेत्री रितु शिवपुरी के मुख्य आतिथ्य में सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान भव्य फैशन शो एवं कराओके ग्रुप द्वारा संगीतमय प्रस्तुति भी दी गई।

भारतीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान, रुड़की (हरिद्वार) द्वारा समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए यह डॉक्टरेट (मानद उपाधि) प्रदान की गई। रामस्वरूप भटनागर एवं वीणा गुप्ता को समाज सेवा के क्षेत्र में तथा सुमित गहलोत, पुत्र मदन गहलोत, को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद तीनों विभूतियों ने कहा कि समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए निरंतरता, समर्पण और जनसहयोग की आवश्यकता होती है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, उनके पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी समाजहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी।

इस उपलब्धि पर सोजत क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat