सोजत PWD रोड पर बड़ा हादसा टला, 11 केवी तार गिरने से मची अफरा-तफरी
सोजत में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, टूटे हाईटेंशन तार से टला बड़ा हादसा
सोजत। शहर के PWD रोड क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब 11 केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। तार गिरते ही सड़क पर तेज चिंगारियां निकलने लगीं और बिजली के प्रभाव से सड़क की सतह तक उखड़ने लगी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दिन के समय हुई, जब सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही जारी थी। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने दूरी बना ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर मौके पर टीम भेजी गई।
घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। लोगों का कहना है कि पुराने और जर्जर बिजली तारों के कारण आए दिन खतरे की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से जल्द स्थायी समाधान और लाइन की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
2
Wow
1