विभिन्न मांगों को लेकर पटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन, डीसीएस गिरदावरी कार्य का किया बहिष्कार

विभिन्न मांगों को लेकर पटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन, डीसीएस गिरदावरी कार्य का किया बहिष्कार

Aug 4, 2026 - 20:22
 0  10
विभिन्न मांगों को लेकर पटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन, डीसीएस गिरदावरी कार्य का किया बहिष्कार

सोजत। राजस्थान पटवार संघ उपशाखा सोजत द्वारा विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश  को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में डीसीएस गिरदावरी ऐप में आवश्यक सुधार, ग्रेड पे में वृद्धि, पदोन्नति के अवसर, विभिन्न भत्तों का लाभ तथा स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू करने सहित कई मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

पटवार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों के संबंध में कई बार सरकार एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया है, लेकिन अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हो पाया है। इससे पटवारियों में रोष व्याप्त है।

संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों का समाधान होने तक राज्यभर में डीसीएस गश्त एवं गिरदावरी कार्य का बहिष्कार किया जाएगा तथा उक्त कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा। साथ ही सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर पटवारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पटवार संघ के पदाधिकारी योगेश पंवार, जगदीश जाट, भंवरसिंह, संजय मेवाड़ा, किशनलाल सहित बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat