अटबड़ा विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, 210 प्रतिभागियों ने ली वीर परिवार सहायता योजना की शपथ
सोजतरा जस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति, सोजत के आदेशानुसार शनिवार को अटबड़ा स्थित विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
पीएलवी श्री सांवल प्रभात व्यास द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, अटबड़ा एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अटबड़ा में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को “वीर परिवार सहायता योजना” की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कुल 210 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान बाल विवाह निषेध अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। पीएलवी ने बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जो बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की प्रमुख धाराओं की जानकारी देते हुए समाज में इसकी रोकथाम हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही बाल विवाह की सूचना देने हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन एवं निःशुल्क विधिक सहायता संसाधनों की जानकारी भी साझा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0