मृत गोवंश को दफनाने की व्यवस्था बहाल करने की मांग, गौपुत्र सेना ने सौंपा ज्ञापन

May 16, 2026 - 09:53
 0  2
मृत गोवंश को दफनाने की व्यवस्था बहाल करने की मांग, गौपुत्र सेना ने सौंपा ज्ञापन

सोजत। मृत गोवंश को उठाने एवं दफनाने की व्यवस्था पुनः शुरू करवाने की मांग को लेकर गौपुत्र सेना ने सोजत तहसीलदार दिलीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बताया कि सोजत क्षेत्र एनएच-162 के अंतर्गत आता है, जहां प्रतिदिन बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गोवंश की सूचना मिलती रहती है। गौपुत्र सेना द्वारा धधेडी गांव स्थित गौ चिकित्सालय में घायल एवं बीमार गोवंश का निशुल्क उपचार किया जा रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि 1 अगस्त 2022 से 6 मई 2025 तक नगर पालिका द्वारा मृत गोवंश को उठाने और दफनाने की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन 7 मई 2026 से यह कार्य अचानक बंद कर दिया गया। इसके चलते धधेडी गौ चिकित्सालय परिसर में तीन मृत गोवंश पड़े हुए हैं, जिससे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दुर्गंध फैल रही है और अन्य गोवंशों के उपचार में भी परेशानी हो रही है।

गौपुत्र सेना ने प्रशासन से मांग की कि नगर पालिका एवं संबंधित पशु ठेकेदार को निर्देशित कर मृत गोवंश को तत्काल उठाकर उचित स्थान पर दफनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

संगठन ने यह भी कहा कि बीमार एवं एक्सीडेंटग्रस्त गोवंश के उपचार और रेस्क्यू की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग की है, लेकिन विभाग की ओर से समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गो सेवा धाम समिति द्वारा धधेडी गौशाला अस्पताल में बेसहारा एवं घायल गोवंश की निशुल्क सेवा की जा रही है।

इस दौरान दिनेश मेवाड़ा (प्रदेश प्रभारी राजस्थान), बालकिशन उणेचा (जिला कोषाध्यक्ष), चेतन मेवाड़ा (जिला प्रधान महासचिव), राजकुमार सोनी, मोहित मेवाड़ा, नरेश अग्रवाल, जितु बोराणा, चंदन सिंह राणावत सहित कई गौभक्त उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Sanjay Parihar News reporter sojat