माली समाज सोजत के नवम् सामूहिक विवाह 30 अप्रेल के लिए आवेदन शुरू

Feb 13, 2026 - 04:41
 0  101
माली समाज सोजत के नवम् सामूहिक विवाह 30 अप्रेल के लिए आवेदन शुरू

सोजत, समस्त माली समाज आम न्यात एवं माली समाज विकास समिति जो कि एक पंजीकृत संस्था है जिसके अध्यक्ष श्री चम्पालाल सांखला की अध्यक्षता में मीटिंग हुई सोजत में माली समाज का नवम सामूहिक विवाह 30 अप्रेल को पोकर फार्म हाउस पर आयोजित करने जा रही हे सामूहिक विवाह के लिए आवेदन फार्म वर वधू को उपलब्ध करवाने शुरू कर दिए गए हे जिसके लिए माली समाज भवन में व्यवस्था कर दी गई हे भीतिकवाद में एक दूसरे की देखा देखी से लोग अधिक खर्च करने लग गए विवाह में सामूहिक विवाह के बाद अलग से कोई खर्चा नहीं हो इसके लिए सावा लिखवाना समाज ने अपने जिम्मे लिया हे,मायरा सामूहिक विवाह स्थल पर सबका एक ही जगह हो, मेहंदी की रस्म, हल्दी का प्रोग्राम, के नए खर्चीले आयोजन न हो,महिला संगीत में डी जे साउंड न बजे, दूल्हा सुंदर लगे जिसके लिए क्लीन दाढ़ी हो,अलग से आशीर्वाद और प्रीति भोज आयोजन न हो जैसे प्रेरणा देने वाले मितव्यवता के प्रस्ताव पारित किए गए जिनका उपस्तिथ लोगो ने स्वागत किया जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों को सम्मानजनक आर्थिक राहत मिलेगी आवेदन पत्र के साथ सलग्न सुधारात्मक नियमों की सूची सलंग्न की गई है आवेदक में वधू विवाह के दिन अठारह वर्ष और वर विवाह के दिन इक्कीस वर्ष की उम्र का होना अनिवार्य है जिसका प्रमाण विधि अनुरूप देना होगा। इस मिटिंग में लक्ष्मणराम गहलोत, ताराचंद टाक एडवोकेट, आनंद भाटी, राजेन्द्र चोहान, भेराराम, चौधरी गोरधनलाल गहलोत,चौधरी गणपतसिंह पालरिया, चौधरी लुंबाराम सांखला, चौधरी, ताराचंद सैनी आत्माराम, कानाराम परिहार, किशनलाल कच्छवाहा, सोहनलाल सोराल, राकेश देवड़ा, मांगीलाल पालरिया, मांगीलाल चोहान, गौतम तंवर, हेमाराम भाटी, रामचंद्र खेजड़ा, बालमुकंद पार्षद, हरिकिशन टाक, मानवेन्द्र भाटी, बाबूलाल गहलोत, कालूराम देवड़ा, प्रकाश तंवर, हरिकिशन चोहान, सुजाराम परिहार, रमेश सांखला सहित सैकड़ों समाजबंधुओं की सहभागिता रही।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat