भूतेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य सजावट, महावीर गिरी जी महाराज की खड़ी तपस्या के 7 माह 4 दिन पूर्ण

Feb 15, 2026 - 22:10
Feb 15, 2026 - 22:11
 0  84
भूतेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य सजावट, महावीर गिरी जी महाराज की खड़ी तपस्या के 7 माह 4 दिन पूर्ण
भूतेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य सजावट, महावीर गिरी जी महाराज की खड़ी तपस्या के 7 माह 4 दिन पूर्ण

सोजत महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोजत स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी, फूलों और धार्मिक सजावट से अलंकृत किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिनभर भगवान शिव के दर्शन के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं तथा हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर मंदिर में विराजमान महंत महावीर गिरी जी महाराज अपनी खड़ी तपस्या में निरंतर लीन हैं। महाराज ने बताया कि उन्होंने सवा साल (15 माह) की खड़ी तपस्या का संकल्प लिया है। महाशिवरात्रि के दिन उनकी तपस्या के 7 महीने 4 दिन पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 7 महीने 26 दिन की तपस्या अभी शेष है।

महावीर गिरी जी महाराज ने बताया कि उनका यह कठोर संकल्प भूतेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी तपस्या पूर्ण होने से पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ हो, यही उनका संकल्प है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य हनुमान जी के पहले मंदिर के निर्माण तथा भूतेश्वर महादेव मंदिर के नव निर्माण को पूर्ण कराना है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने महाराज के तप, त्याग और संकल्प की सराहना करते हुए मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग का विश्वास दिलाया।

मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं ने आशा व्यक्त की कि महावीर गिरी जी महाराज की तपस्या सफल होगी और शीघ्र ही मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण रूप से साकार होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat