बासनी तिलवाड़िया में श्री भेरुजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, 27 जून को होगी प्राण प्रतिष्ठा

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा श्री भेरुजी मंदिर महोत्सव, क्षेत्रभर से जुटेंगे श्रद्धालु

Jun 24, 2026 - 18:08
 0  39
बासनी तिलवाड़िया में श्री भेरुजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, 27 जून को होगी प्राण प्रतिष्ठा

सोजत सिटी। निकटवर्ती ग्राम बासनी तिलवाड़िया में श्री भेरुजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजित की जा रही है। आयोजन के तहत 22 जून से नैनीबाई का मायरा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जो श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चेतनगिरीजी महाराज के सान्निध्य में 26 जून तक चलेगा।

आयोजन समिति के अनुसार 26 जून को प्रातः भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी। इसके पश्चात 27 जून को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ श्री भेरुजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।

समिति अध्यक्ष हेमाराम भाटी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संरक्षक किशनलाल कच्छवाह, प्रवक्ता भंवरलाल भाटी, सचिव पन्नालाल पंवार सहित घीसूलाल सांखला, कालूराम सांखला, भींयाराम पालरिया, चुन्नीलाल पालरिया, पुखराज प्रजापत, मंगलाराम प्रजापत, अमराराम सरगरा, ताराचंद टांक (जिला अध्यक्ष, पाली जिला माली समाज), मोहनलाल गहलोत, कानाराम परिहार, चौथाराम चौहान, सम्पतराज पालरिया एवं अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

महोत्सव में क्षेत्रभर से संत-महात्माओं, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat