सोजत में आदर्श विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन आयोजित, 120 अभिभावकों की रही उपस्थिति

Feb 26, 2026 - 19:04
Feb 26, 2026 - 19:07
 0  56
1 / 1

1.

सोजत। स्थानीय विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, कृषिमंडी मार्ग सोजत में गुरुवार  को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और अभिभावकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित किया गया।

सम्मेलन के दौरान अरुण उदय प्रभात के भैया-बहिनों ने अपनी प्रस्तुत कविताओं से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धूलाराम पालरिया ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यालय और परिवार के मध्य संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में अनुशासन और संस्कारों के विकास पर विशेष ध्यान दें तथा घर पर मोबाइल से दूरी बनाकर अध्ययन का अनुकूल वातावरण तैयार करें।

विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक धर्मेंद्र व्यास ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे भैया-बहिन आदर्श विद्या मंदिर जैसे संस्कारयुक्त शिक्षण संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी विकास होता है।

प्रधानाचार्य राजेश गहलोत ने अभिभावकों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्या मंदिर शिक्षा की ऐसी प्रयोगशाला है, जहां विद्यार्थियों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया जाता है।

सम्मेलन में कुल 120 अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित रहे। मंच संचालन बहिन कल्याणी कुमारी राव ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat