सोजत बस स्टैंड पर अज्ञात यात्री की मौत, भीषण गर्मी बनी जानलेवा!
सोजत बस स्टैंड की सराय में अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ा दम, पहचान में जुटी पुलिस
सोजत। कस्बे के बस स्टैंड स्थित सराय में गुरुवार दोपहर बस का इंतजार कर रहे एक अज्ञात यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति सराय में कुर्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सहायता के प्रयास शुरू किए।
भाजपा नेता राजेश अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर राजकीय अस्पताल की एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर सोजत थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है तथा पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
प्रारंभिक रूप से भीषण गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0