पूर्व मंत्री दवे व विधायक शोभा चौहान ने किया अपेक्स जिम का उद्घाटन, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर
अपेक्स जिम का भव्य उद्घाटन, दवे बोले— युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है जिम
सोजत। दिल्ली दरवाजा रोड स्थित कौशिक ओझा द्वारा संचालित अपेक्स जिम का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे एवं विधायक श्रीमती शोभा चौहान के मुख्य आतिथ्य में मुकेश भाई ओझा द्वारा स्वस्तिवाचन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में जिम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्तमान समय में युवाओं का रुझान फिटनेस की ओर बढ़ा है। नियमित व्यायाम न केवल वजन नियंत्रित रखने में सहायक है, बल्कि संतुलित आहार के साथ शरीर को स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनाए रखने में भी मदद करता है।
विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि नियमित जिम प्रशिक्षण से हृदय संबंधी क्षमता मजबूत होती है, जोड़ों को मजबूती मिलती है तथा शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है। नियमित व्यायाम करने वाले लोग दैनिक कार्यों में अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं और थकान कम होती है।
वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि जिम की सुव्यवस्थित व्यायाम पद्धति बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने तथा गतिहीन जीवनशैली से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहायक है। अभिनव कला मंच के सचिव चेतन व्यास ने कहा कि जिम बेहतर मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव मुक्ति का प्रभावी माध्यम है। यहां उपलब्ध आधुनिक उपकरण युवाओं के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
युवा प्रफुल्ल ओझा ने कहा कि जिम केवल शारीरिक व्यायाम का केंद्र नहीं, बल्कि तनाव कम करने का प्रभावी साधन भी है। व्यायाम के दौरान शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्राव होता है, जिससे मानसिक प्रसन्नता बढ़ती है और तनाव में कमी आती है।
इस अवसर पर जिम संचालक कौशिक ओझा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जिम की सुविधाओं एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, चंद्रशेखर श्रीमाली, योगेश ओझा, हितेंद्र व्यास, सत्यनारायण गोयल, जुगलकिशोर निकुंम, राजेश तंवर, माणक राज चौहान, जितेंद्र व्यास, एडवोकेट गजेंद्र मेहता, कैलाश त्रिवेदी, राकेश पंवार, नरपत सोलंकी, बालमुकुंद गहलोत, रशीद गौरी, चंपालाल खोरवाल, गुणवंती मेहता, हीरालाल कांठेर, शांतिलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0