सोजत सिटी में विश्वकर्मा वुडन वर्क्स का भव्य शुभारंभ, समाजबंधुओं ने दी शुभकामनाएं
आई.ओ.सी. मार्ग पर विश्वकर्मा वुडन वर्क्स की शुरुआत, सफलता एवं समृद्धि की कामना
सोजत सिटी। आई.ओ.सी. मार्ग के सामने, सोजत रोड मार्ग स्थित विश्वकर्मा वुडन वर्क्स का बुधवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य उद्घाटन एवं शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु, इष्टमित्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की निरंतर प्रगति एवं सफलता की कामना की। समारोह में अशोक जांगिड़, रघुनाथ, मदनलाल, घनश्याम, सुनील जांगिड़ (एजीएस), केवलचंद, भवानीशंकर, ओमप्रकाश, गजराज, विनोद, खीवाराम, राजेंद्र, श्रवण, अरुण, मनीष, जितेंद्र, हर्षित, धनपतराज सहित अनेक समाजबंधु एवं इष्टमित्र मौजूद रहे।
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सभी ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1