पीएम सूर्य घर योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिले सोलर इंडक्शन कुक
चंडावल में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर इंडक्शन कुक वितरित
चंडावल। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सोलर इंडक्शन कुक वितरित किए गए। कार्यक्रम में योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग के फायदे बताते हुए अधिकाधिक लोगों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सहायक अभियंता राजेंद्र कुमावत, सहायक लेखाधिकारी हनुमान सहाय, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सिंह मीना एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी बलराम मीना उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आमजन को बिजली बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और बिजली खर्च में कमी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
1
Angry
1
Sad
0
Wow
0