सोजत के चेतन व्यास बने IFWJ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, पत्रकारों में खुशी की लहर
आईएफडब्ल्यूजे ने चेतन व्यास को सौंपी सोजत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी की जिम्मेदारी
सोजत। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय चेतन व्यास को विश्व के सबसे बड़े पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे (IFWJ) का सोजत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा की गई।
चेतन व्यास छात्र जीवन से ही शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों का संपादन किया है तथा अपने लेखन और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, वरिष्ठ अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार एवं भारत के पूर्व उच्चायुक्त कुलदीप नैयर तथा आतंकवाद विरोधी नेता मनिंदरजीत सिंह बिट्टा सहित कई प्रमुख हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं।
शैक्षणिक क्षेत्र में भी चेतन व्यास का रिकॉर्ड उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं हिंदी विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही बी.एड. एवं एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है। वे कई स्मारिकाओं का संपादन कर चुके हैं तथा वर्तमान में विभिन्न सामाजिक एवं जनहित संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
आईएफडब्ल्यूजे में सोजत विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी, उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, प्रकाश राठौड़, रामस्वरूप भटनागर, जिला सचिव अब्दुल समद राही, नवनीत राय रुचिर, भुवनेश टांक, ओमप्रकाश चौहान, लक्ष्मणराम, ललित तिवारी, मीठालाल पंवार, दिलखुश गहलोत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, महावीर गहलोत, आमिर खान, रज्जा सोलंकी, अशोक गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, अकरम खान, साहित्यकार रशीद गौरी, हरीश गहलोत, राकेश भटनागर, उगमराज चौहान, भवानी सिंह बागावास सहित अनेक पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0