श्रीराम व बालाजी महाराज के दरबार में भक्तों को आमंत्रण, 22 सितंबर को होगा भव्य धार्मिक आयोजन
भक्ति, सेवा और एकता का संदेश देगा धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचने की अपील
सोजत सिटी। मालियों का बड़ा बास (पार्क) स्थित न्यू यंग यूथ मित्र मंडल द्वारा धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रीराम भक्तों के लिए विशेष धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। मंडल के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से 22 सितंबर 2026 को सायं 8:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभु श्री राम एवं श्री बालाजी महाराज के पावन दरबार में हाजिरी लगाने का आग्रह किया है।
मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता, सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
न्यू यंग यूथ मित्र मंडल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में परिवार सहित पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मंडल के कार्यकर्ताओं निखिल गहलोत, अर्जुन गहलोत, जगदीश, मोहित गहलोत, अशोक गहलोत, रोहित गहलोत, अमन परिहार, सुनील गहलोत, रौनक गहलोत, कुलदीप टॉक, प्रियम परिहार, योगेश तंवर, प्रियांशु गहलोत एवं सौरभ गहलोत सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0