नाका बंदी में 1 किलो 400 ग्राम डोडा चुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Feb 26, 2026 - 09:47
Feb 26, 2026 - 10:11
 0  25
नाका बंदी में 1 किलो  400 ग्राम डोडा चुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

सोजत। होली पर्व और आगामी चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडावल पुलिस थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मगरा थाना बगड़ी निवासी किशन सिंह पुत्र मेहंदर सिंह को रात्रि में नाका बंदी के दौरान पकड़ा गया। उस समय थाना अधिकारी अमराराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता गश्त पर था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर संदिग्ध रूप से जा रहे आरोपी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 400  ग्राम डोडा चुरा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

थाना अधिकारी अमराराम मीणा ने बताया कि होली और चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार नाकाबंदी और गश्त की जा रही है तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat