टांक (सैनी) तेरहवीं बार बने चौधरी, सर्वसम्मति से हुआ पुनर्नियुक्ति का निर्णय
सोजत। माली समाज पावटी का बास मोहल्ले की हताई पर सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार वार्षिक आम बैठक का आयोजन चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) की अध्यक्षता में किया गया। बैठक की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार हताई में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले एवं माली समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री लिखमीदासजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा में कालूराम सोलंकी, गिरधारी गहलोत, रतन भाटी, पेमाराम गहलोत व देवाराम गहलोत सहित समाजजनों ने भाग लिया।
बैठक में वर्तमान चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। धनराज गहलोत व राकेश देवड़ा सहित मोहल्लेवासियों ने लेखा-जोखा की जांच कर उसे सही पाया और इसकी पुष्टि केश बुक में हस्ताक्षर कर की। उपस्थित समाजजनों ने पारदर्शी हिसाब-किताब एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए चौधरी टांक का आभार जताया।
रीति-रिवाज के अनुसार चौधरी टांक (सैनी) ने मौखिक इस्तीफा पेश किया, जिसके बाद नए चौधरी के चयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। रामचंद्र देवड़ा व चम्पालाल गहलोत ने पुनः ताराचंद टांक (सैनी) के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन लालाराम पालरिया व लेहराराम गहलोत ने किया। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए समाजजनों ने श्री ठाकुर जी महाराज के जयकारों के साथ ताराचंद टांक (सैनी) को तेरहवीं बार चौधरी पद पर आसीन किया और फूलमालाओं से स्वागत-अभिनंदन किया।
नवनियुक्त चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने वर्तमान में निर्माणाधीन मंदिर एवं हताई के सौंदर्यीकरण कार्य में तन-मन-धन से सहयोग की अपील की। हरीराम पालरिया ने बताया कि चौधरी टांक के कार्यकाल में मंदिर व हताई निर्माण का कार्य सौंदर्यपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है, जो समाज के लिए यादगार रहेगा।
बैठक में मोहनलाल गहलोत, राजाराम सोलंकी, सोहनलाल सांखला, रामचंद्र सोलंकी, कानाराम गहलोत, सुमेर देवड़ा, प्रकाश सोलंकी, सुगनाराम गहलोत, बबलू पालरिया, चेतन गहलोत, दुर्गाराम सांखला, माणक गहलोत, दिनेश गहलोत, मिसरीलाल पालरिया, गोपाल सांखला सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
चौधरी पद पर पुनर्नियुक्ति पर माली समाज अध्यक्ष चम्पालाल सांखला, बड़ाबास चौधरी गोरधनलाल गहलोत, नयापुरा चौधरी देवीलाल सांखला, धोलीवाड़ी चौधरी गणपतसिंह पालरिया सहित गणमान्य लोगों ने बधाई दी। अंत में चौधरी टांक (सैनी) ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों में सहयोग की अपील की और बैठक समाप्ति की घोषणा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0